डेब्यू से पहले सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने किया खुलासा, 'पापा नहीं चाहते थे मैं एक्टर बनूं, क्योंकि..'

rajveer-deol-reveals-his-father-sunny-deol-didnt-want-him-to-be-an-actor-here-is-the-reason

Rajveer Deol: राजश्री प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'दोनों' के साथ बॉलीवुड में तीन नए चेहरे डेब्यू कर रहे हैं। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल, पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा और बतौर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या फिल्मों में कदम रख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है।

अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर राजवीर काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता सनी देओल नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में आएं।

सनी देओल नहीं चाहते थे कि बेटा हीरो बने

राजवीर ने कहा, "मेरे पैरेंट्स को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि मैं एक्टर बनने जा रहा हूं। वो हमेशा चाहते थे कि मैं पढ़कर-लिखकर लाइफ में कुछ और करूं.. क्योंकि ये प्रोफेशन बहुत अन-प्रेडिक्टेबल है। आप एक पल में खुश होते हैं, दूसरे ही पल काम ना मिलने से दुखी हो जाते हैं। खुद मेरे पापा की कोई फिल्म 22 साल बाद हिट हुई है। मगर अफसोस ये रहा कि मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया।"

बड़े बेटे को सनी देओल ने खुद किया था लॉन्च

बता दें, इससे पहले सनी देओल ने अपने बड़े बेटे करण देओल को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया था। करण की पहली फिल्म खुद सनी देओल ने बनाई थी- पल पल दिल के पास। लेकिन ना फिल्म चली, ना करण देओल का करियर। करण ने 2021 में 'वेल्ले' नाम की फिल्म में काम किया। उसके बाद से वो एक्टिंग से दूर चल रहे हैं।

बहरहाल, बता दें कि ये साल देओल परिवार के लिए काफी शानदार साबित हुआ है। धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ एक सुपरहिट फिल्म दी, सनी देओल की फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, ईशा देओल की फिल्म को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: rajveer deol sunny deol dono
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X