संजय दत्त की बायोपिक..राजकुमार हिरानी ने शुरू की शूटिंग
दत्त की ज़िंदगी पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।
एक्टर संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनने वाली फिल्म की चर्चाएं काफी समय से चल रही है। राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं। खुशखबरी ये है कि इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी खुद राजकुमार हिरानी ने दी है।

राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर कहा कि इस फिल्म का पहला शॉट पूरा हो गया है, फनी सीन, टीम में काफी उत्साह है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते नज़र आएंगे। इसी के साथ माना जा रहा है कि बायोपिक में कथित तौर पर विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर भी नजर आएंगे।
Review - कहानी नहीं श्रद्धा-आदित्य की केमेस्ट्री के लिए देखें Ok Jaanu
गौरतलब है कि संजय दत्त और राजकुमार हिरानी लंबे समय से मित्र रहे हैं और दोनों ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'पीके' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.


Click it and Unblock the Notifications