हास्य कलाकार राजू को जान की धमकी

राजू श्रीवास्तव ने कहा, ''पहले मैंने सोचा कि ये किसी सिरफिरे का काम हो सकता है, लेकिन पिछले 25 दिनों में दस धमकीभरे कॉल मिले हैं। अपराध शाखा के अधिकारियों ने मेरा फोन टेप किया था। उन्होंने स्वयं ही मुझसे संपर्क कर सुरक्षा मुहैया कराई।"
श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि मुझे धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर मैं दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान के बारे में लगातार चुटकले सुनाता रहा तो वे मुझे जान से मार देंगे।
हालांकि राजू ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नही करवाई है लेकिन अपराध शाखा विभाग के लोगो ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है। पर राजू ने कहा कि लोगो को हंसाना मेरा पेशा है और मैं वास्तविक जिंदगियो की घटनाओं को हलके फुलके ढंग से पेश करता हूं जिसे मैं हमेशा जारी रखूंगा।
गौरतलब हो कि राजू ने कामेडी शो के दौरान पाकिस्तान और कसब पर कुछ मजाक किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











