71 सालों में एक से एक ब्लॉकबस्टर- सलमान को बनाया सुपरस्टार- अब नई फिल्म की घोषणा

राजश्री प्रोडक्शन ने अपने 71 साल पूरे कर लिये हैं। हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, चितचोर, दोस्ती, नदिया के पार जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी 58वीं फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम होगा- हम चार। यह फिल्म दोस्ती की कहानी है। जिसका निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक दीक्षित।

ना आमिर, ना शाहरुख- BOX OFFICE पर ब्लॉकबस्टर रहे हैं अजय देवगन

यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है.. जो परिवार की तरह बॉण्ड शेयर करते हैं। जाहिर है पारिवारिक फिल्में ही राजश्री प्रोडक्शन की पहचान हैं। जब भी सूरज बड़जात्या ने इससे हटकर फिल्म बनाने की कोशिश की है.. दर्शकों ने नकार दिया है। लिहाजा, इस बार फिर राजश्री बैनर फैमिली फिल्म के साथ वापस आई है।

Hum Chaar

यह फिल्म 2019 की शुरुआत में आ सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर जानकारी नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि राजश्री अपनी इस खास फिल्म से किस चेहरे को सामने लाते हैं।

बहरहाल, इस प्रोडक्शन हाउस ने 71 सालों से लोगों का मनोरंजन किया है। सलमान खान को सुपरस्टार बनाने का श्रेय भी राजश्री को ही दिया जाता है। यहां देंखे राजश्री प्रोडक्शन की कुछ बेहतरीन फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X