सलमान खान दबंग तो हैं लेकिन CHEATER भी...प्रेम से 200 करोड़ को मारी KICK!
खबर थी कि प्रेम रतन धन पायो के बाद सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक साथ आने वाले हैं। लेकिन सलमान और सूरज दोनों की ही थ्योरी इस फिल्म को लेकर काफी अलग थी।
जहां सलमान खान ने अपनी डिमांड सूरज के सामने रखी वहीं सूरज बड़जात्या की सोच सलमान की सोच से बिल्कुल उलटी थी। लेकिन दोनों को साथ में काम करना ही था तो सूरज ने सलमान की सारी डिमांड मान ली।

लेकिन इसके बाद भी ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ ही नहीं और दो साल से राजश्री प्रोडक्शन्स फिल्म बिज़नेस से बाहर है। लेकिन अब सूरज बड़जात्या के असिस्टेंट डायरेक्टर राजश्री की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि स्क्रिप्ट पर काम तेज़ी से चल रहा है और राजश्री अपना अगला प्रोजेक्ट सलमान खान के बिना ही करेगा। हालांकि सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ अपना करियर शुरू किया था।
उन्होंने सलमान को प्रेम दिया। वो किरदार जो दर्शकों के दिल में बस गया। इसके बाद जब भी सलमान खान प्रेम बनकर आए दर्शक उन पर न्योछावर हो गए।
वैसे आपको याद है कि सलमान खान कितनी बार प्रेम बने हैं? बार...5 बार...हां हां आप तो सलमान के फैन हैं उनके बारे में सब रटा है...उनकी प्रेम वाली हर फिल्म भी देखी है...याद आया 10 बार शायद?
गलत जवाब! तो जनाब चेक करिए कि सलमान ने कितनी बार प्रेम का किरदार निभाया है और आप को इनमें से कितने याद थे!


Click it and Unblock the Notifications













