..................... Rajsamand Collector forces Salman Khan to have a photo with him - Hindi Filmibeat

Opps..दबंग खान के साथ ये किसने दिखाई दंबगई!

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ कोई दंबगई करे तो आश्चर्य की बात होगी न! लेकिन यह सच है कि राजस्थान के जिला कलेक्टर ने सलमान खान के सामने ऐसी दंबगई दिखाई कि सलमान भी हैरत में पड़ गए। दरअसल, सारा मामला फोटोशूट कराने को लेकर शूरू हुआ, लेकिन बात आगे बढ़ती गई।

salman khan

खबरों के मुताबिक, राजस्थान के कुंभालगढ़ किले पर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग चल रही है। जहां कुछ दिनों पहले सलमान खान, अनुपम खेर और सोनम कपूर अपने सीन की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग चलते देख वहां भीड़ जमा हो गई। लेकिन इतना ही नहीं, वहां के स्थानीय जिला कलेक्टर केसी वर्मा भी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए।

शूटिंग हो ही रही थी कि कलेक्टर ने वहां पहुंचकर सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। लेकिन अपने सल्लू मियां को यह अचानक से फोटो खिंचाना अजीब लगा और सलमान खान ने उनके साथ फोटो खिंचवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। बहरहाल, सलमान का यह बर्ताव कलेक्टर साहब को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर को धमकी दे डाली।

पढ़ें- सलमान से करण जौहर परेशान..

जिला कलेक्टर ने साफ लफ्जों में कहा कि साथ फोटो खिंचवाएं वर्ना फिल्म की शूटिंग बंद करा दी जाएगी। लिहाजा, शूटिंग बंद होते देख सलमान खान को जिला कलेक्टर की बात माननी पड़ी और अगले आधे घंटे तक सलमान ने डीएम के पूरे परिवार के साथ फोटोशूट कराई।

अब इस पूरी घटना में कौन सही था कौन गलत, यह तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन दबंग सलमान फैंस को इस खबर से आश्चर्य जरूर होगी..

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X