जयपुर में 'वीर' के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़फोड़

By Ajay Mohan

जयपुर। सलमान खान की फिल्‍म 'वीर' को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। विवाद ऐसा जिससे राजस्‍थान के राजपूत आहत हैं। जी हां इसी के चलते जयपुर में वीर के प्रदर्शन के दौरान राजपूतों ने विरोध प्रदर्शन किया। यही नहीं कई जगह सिनेमाघरों व मल्‍टीप्‍लेक्‍स में तोड़फोड़ की खबरें भी मिली हैं।

राजस्‍थान के राजपूत समुदाय का कहना है कि सलमान ने 'वीर' में राजपूतों को गलत तरीके से पेश किया गया है। राजपूतों के एक संगठन करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वीर का विरोध दर्ज करते वक्‍त यहां के दो मल्‍टीप्‍लेक्‍सों में तोड़ फोड़ की।

2 दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार

वीर की कहानी पर करणी सेना का कहना है कि फिल्म में कई जगह राजपूतों को गलत ढंग से दर्शाया गया है। यही नहीं वीर में राजपूतों के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले झोटवाड़ा में स्थित ट्राइटन मॉल में धावा बोला, जहां वीर फिल्‍म का शो चल रहा था। गुस्‍साए कार्यकर्ताओं ने मॉल में जबरन घुस कर हॉल खाली कराया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान वैशाली नगर में आईनॉक्‍स से तोड़फोड़ की खबर मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों जगहों से 2 दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X