पद्मावती कंट्रोवर्सी...संजय लीला भंसाली के सिर काटने वाले को 5 करोड़ का इनाम
Recommended Video

पद्मावती कंट्रोवर्सी में हर दिन बढ़ते ही जा रही है। धीरे-धीरे ये और भयावह रुप लेते जा रही है। अभी कल ही हमने आपको बताया था कि करणी सेना के नेता ने दीपिका पादुकोण पर हमले और नाक काटने की धमकी है। अब एक कदम और आगे बढ़ कर करणी सेना ने संजय लीला भंसाली के सिर काटने वाले को 5 करोड़ देने की घोषणा की है।
एक पोर्टल न्यूज़ में छपी खबर के मुताबिक़ मेरठ के एक राजपूत नेता ने संजय लीला भंसाली के उपर इनाम घोषित किया है। करणी सेना नेता लोकेन्द्र सिंह ने ऐलान किया है जो कोई भी व्यक्ति संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ रूपये का इनाम दिया जाएगा।

लोकेंद्र सिंह ने कहा है कि "अगर पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होती है तो हम पूरा भारत बंद करेंगे और रैलियां निकालेंगे।" अगर वाकई संजय लीला भंसाली के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म पर पिछले 2 सालों से मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications