..................... 'टिके रहने के लिए अलग-अलग रोल ज़रूरी' - Hindi Filmibeat

'टिके रहने के लिए अलग-अलग रोल ज़रूरी'

'टिके रहने के लिए अलग-अलग रोल ज़रूरी'

फ़िल्म 'बेनी और बबली' में डांस बार के वेटर की भूमिका में राजपाल यादव

इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'बेनी और बबलू' में केके मेनन और राजपाल यादव जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी.

फ़िल्म में केके मेनन एक पांच सितारा होटल में काम करने वाले वेटर बेनी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं राजपाल यादव एक डांस बार के वेटर बबलू का रोल कर रहे हैं.

फ़िल्म के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव कहते हैं "ये फ़िल्म आपको हंसाएगी भी और कई जगह सोचने पर मजबूर भी करेगी. मैं कह सकता हूं कि ये एक सामाजिक मनोरंजक फ़िल्म है."

राजपाल यादव ने 'वक़्त', 'क्या कूल हैं हम', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'मालामाल वीकली' में हास्य किरदार निभा कर लोगों का दिल जीता, तो वहीं 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' और 'मैं मेरी पत्नी और वो' जैसी फ़िल्मों में अपनी छवि से उलट गंभीर किरदार निभा कर लोगों की वाहवाही पाई.

इस पर राजपाल कहते हैं "आज के दौर में कोई भी टाइपकास्ट नहीं हो सकता. इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए आपको हर तरह के किरदार निभाने पड़ेंगे."

फ़िल्म के दूसरे मुख्य कलाकार के के मेनन कहते हैं "मैंने अपने किरदार को विश्वसनीय बनाने की पूरी कोशिश की है. किरदार में घुसने के लिए आपको अपने व्यक्तित्व को भूलना पड़ता है, और मुझे लगता है कि मैं अभी तक ये कर पाया हूं."

'बेनी और बबलू', 'अनजाना अनजानी' और 'रोबोट' जैसी बड़ी फ़िल्मों के साथ रिलीज़ हो रही है, ऐसे में इसे दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा, ये देखना दिलचस्प रहेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X