'गलतफहमी में ना रहें..' सोनू सूद के काम मांगने और मदद करने वाली बात राजपाल यादव का सीधा जवाब?
Rajpal Yadav on Sonu Sood: राजपाल यादव जब जेल में थे तो कई तरह की बातें हो रहीं थीं। इस दौरान कहा जा रहा था कि कई सितारे हैं जो कि उनकी मदद को सामने आए हैं। हालांकि बाहर निकलकर उन्होने सिर्फ सलमान खान का नाम लेकर शुक्रिया कहा था।

इस दौरान सोनू सूद का भी नाम सामने आया था और कहा गया था कि 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अभिनेता मदद की है। अब राजपाल यादव का रिएक्शन इस बात को लेकर सामने आया है कि सोनू सूद मदद के लिए सबसे पहल आगे आए और जेल से निकलकर काम मांगने वाली बात पर वो खुलकर बोले हैं।
गलतफहमी में ना रहें
राजपाल यादव इस दौरान स्क्रीन से बात कर रहे थे और सोनू सूद और काम मांगने वाली बात पर दो टूक जवाब दे डाला है। अभिनेता का कहना था कि, ''प्लीज इस गलफहमी में ना रहें कि मुझे बार बार काम मांगना पड़ता है क्योंकि इसमें किसी तरह की कोई शर्म नहीं हैं। सिनेमा मेरा पैशन है और मैं इसमें जीता हूं।
जिस तरह से मैं काम कर हूं तो मुझे 4 चुना ज्यादा ऑफर मिलने हैं। मुझे काम ढूंढने की जरूरत नहीं है और मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं जो सिलसिला पिछले 11 सालों से चला आ रहा है।'' इससे इतना तय बिना नाम लिए राजपाल यादव सोनू सूद पर तंज कसा है। सामने से अभिनेता का रिएक्शन फिलहाल नहीं आया है।
लगातार कर रहे हैं काम
राजपाल यादव अपने बैच के वो एक्टर हैं जिनको सबसे पहले काम मिलना शुरु हुआ था और ये बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही थी। वो लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं और कमाल के लगते हैं। हाल ही में राजपाल यादव ने खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। खुद ही इस चैनल के बारे में वीडियो बनाकर ऐलान किया था। उनके चैनल का नाम Rajpal Navrang Yadav है।


Click it and Unblock the Notifications











