पाकिस्तान से आए धमकी भरे ईमेल के बाद वायरल हुई Rajpal Yadav की कॉल रिकॉर्डिंग, कही ये बात!

Rajpal Yadav Call Recording- राजपाल यादव कितने शानदार एक्टर हैं ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान से उनको धमकी भरे इमेल आने के बाद फैंस हैरान थे और उनको लेकर चिंता में थे।
इस धमकी के बाद राजपाल यादव ने क्या किया इसको लेकर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। एबीपी न्यूज ने इंस्टाग्राम पर इस रिकॉर्डिंग को सभी के लिए साझा किया है और सामने आते ही ये आग की तरह फैल रही है।
क्या बोले राजपाल यादव
वायरल हो रहे इस वीडियो में राजपाल यादव की बातें आपको सुनाई देंगी। इस धमकी को लेकर उन्होने कहा, ''मैने पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम में इनफॉर्म कर दिया था और इसके बाद मैने इस बारे में किसी से चर्चा नहीं की। मेरा काम भी नहीं है इसके बारे में कुछ बोलना जबकि मुझे कुछ पता ही नहीं है।
मैं कलाकारी करता हूं और कलाकारी में कोशिश करता हूं कि पूरी दुनिया का हर बच्चा, बड़ा, नौजवान हमारे मनोरंजन से खुश रहे। बस इससे ज्यादा मैं अब कुछ बोलना भी नहीं चाहता हूं। इसके बारे में एजेंसियां बोलने में सक्षम हैं और वही बता सकती हैं बाकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अब ये जानकारी मुझे मिली थी तो मैने दे दी। थैंक यू सो मच।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
राजपाल यादव के इस बयान को सुनने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई, सज्जन व्यक्ति को कुछ भी नहीं कहने पर मजबूर हैं, कौन सुनेगा।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड समाज में डर का माहौल।'' एक ने लिखा, ''मूर्ख सरकार है ना कोई भी call कर सकता है।'' एक ने लिखा, ''ये इंडिया है साहब।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications