"ना पैसे-ना दोस्त" राजपाल यादव के लिए इंडस्ट्री ने जमा कर दिए करोड़ों, हाथ जोड़कर सामने आई बीवी ने कही ये बात

Rajpal Yadav Wife Radha First Reaction: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने जब से 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 10 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है तभी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में पैसे देने का ऐलान कर रही है। मीका सिंह से लेकर सोनू सूद तक राजपाल यादव के लिए मदद का ऐलान कर चुके हैं। अब इसी बीच राजपाल यादव की पत्नी राधा का पहला बयान सामने आया है।

Rajpal Yadav Wife Radha First Reaction

राजपाल यादव की पत्नी का पहला रिएक्शन

राजपाल याद की पत्नी राधा ने अपना पहला रिएक्शन दिया है और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके परिवार को सपोर्ट किया है और राजपाल यादव की आर्थिक मदद कर रहे हैं। उन्होंने पति को मिली आर्थिक मदद पर बात करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। राधा ने बताया कि उनके पति की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से काफी सारे लोग आगे आए हैं।

उन्होंने 'पीटीआई' से बातचीत में कहा, 'सभी ने उनका साथ दिया है। फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनका सपोर्ट किया है। मैं मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।'

राजपाल यादव का सरेंडर स्टेटमेंट वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोर्ट में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव का बयान काफी जोरों से वायरल हो गया था। राजपाल यादव ने कहा था उनके पास पैसे नहीं है और उनके दोस्त भी नहीं है। इसके बाद से बॉलीवुड से दो एकजुटता दिखाई है उससे बहुत जल्द 9 करोड़ रुपये जमा होने वाले हैं।

अब तक 12 लोगों ने की मदद

राजपाल यादव के लिए बॉलीवुड ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी बाहें खोल दीं। अभी तक 12 लोगों ने राजपाल यादव की मदद की है। सबसे पहले सोनू सूद ने एक्टर की आर्थिक मदद की। इसके बाद इस मुहिम में गुरमीत चौधरी, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन के अलावा राजपाल के दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगे आए और एक्टर की आर्थिक मदद की। राजनेता तेज प्रताप यादव के अलावा जेम्स टून म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव के मालिक ने भी राजपाल यादव की आर्थिक मदद की। केआरके ने भी राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। इसके साथ ही मीका सिंह में भी 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

More from Filmibeat

Read more about: rajpal yadav bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X