VIDEO: भाभियों के बीच कनहैया बनकर नाचे राजपाल यादव, जेल से छूटते ही घर की शादी कर रहे हैं खूब FUN

Rajpal Yadav Dance Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल की हवा खाकर निकले हैं और सीधे ही घर पर हो रही भतीजी की शादी में जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Rajpal Yadav Dance Video

बता दें कि राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी आज यानी गुरुवार को होने वाली है, जिसके लिए एक्टर ने कोर्ट से जमानत मांगी थी। वहीं अब शादी के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो में धोती कुर्ता पहने राजपाल यादव, सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं।

सामने आए वीडियो में राजपाल यादव गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया गाना बज रहा है और वह अपनी फैमिली के साथ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी देखी जा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजपाल यादव ने कहा, मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 30 साल हो गए हैं। देश के लोग हमारे साथ थे, तभी मैं इतनी फिल्में कर पाया हूं। किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था। 2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं। भारतीय सिनेमा से जुड़े बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान मेरे कलेजे के टुकड़े हैं। सब मेरे साथ रहें। देश की जनता मेरे साथ रही। इस मामले को लेकर कोर्ट से जो भी आदेश मिला, मैंने उसका पालन किया और उनके बुलाने पर हाजिर रहा हूं। आगे भी मैं उनके आदेशों का पालन करूंगा। राजपाल यादव ने कोर्ट का आभार जताया और कहा कि उन्होंने मेरी बात सुनी।

More from Filmibeat

Read more about: rajpal yadav bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X