Rumors राजपाल यादव की डिमांड- मेरी झूठी मौत की तहकीकात हो!
बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव की मौत की खबरें पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बना रही हैं। इस बात से खुद राजपाल यादव परेशान हो चुके हैं और उन्होने आखिरकार पुलिस से मांग की है कि वो इस मामले की छानबीन करें।

राजपाल यादव ने अपनी लिखित शिकायत में लिखा है- "करीब दस दिन पहले और उसके बाद 6 अप्रैल को फिर से मेरे मरने की खबर आई। इन खबरों से मेरे परिवार वाले भी काफी परेशान हुए जब किसी अनजान मरे हुए आदमी की जगह मेरी तस्वीर मीडिया में फैलाई गयी।"
अबराम के चलते आर्यन-सुहाना हुए इग्नोर- Bollywood Gossips
"मैं अनुरोध करता हूं कि पुलिस मेरे मरने की झूठी खबरें फैलाने वाले को ढूंढे और उसपर कड़ी कारवाई करे। शिव सेना चित्रपट सेना के लोग मेरे करीबी हैं और उनसे मैंने अनुरोध किया है कि मेरी तरफ से वो इस शिकायत को दर्ज काराएं। मैं फिल्हाल हैदराबाद में किक 2 की शूटिंग कर रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












