'ना समझौता होगा, ना 9 करोड़ देंगे..' राजपाल यादव ने कोर्ट में लिया बड़ा फैसला, करेंगे ये बड़ा काम

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव के लिए बीते कुछ महीने काफी बुरे गुजरे हैं और उनको 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि उनकी जमानत हो गई है और मामला कोर्ट में है।

Rajpal Yadav

हाल ही में जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है क्योंकि अभिनेता ने पैसे देने से इंकार कर दिया है और कोर्ट में बहस का निर्णय लिया है। खबरें हैं कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी अंतरिम जमानत 1 अप्रैल तक बढ़ाकर उन्हें राहत दी। अभिनेता ना तो समझौता करना चाहते हैं और ना ही पैसे देना चाहते हैं।

Also Read
'बकवास फिल्म कौन देखेगा..' धुरंधर 2 पर खौला कॉंग्रेस नेता इमरान मसूद का खून, लगाए ये आरोप?
'बकवास फिल्म कौन देखेगा..' धुरंधर 2 पर खौला कॉंग्रेस नेता इमरान मसूद का खून, लगाए ये आरोप?

Rajpal Yadav Case Update: राजपाल के वकील ने कही ये बात

1 अप्रैल तक जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव के वकील एस.के. शर्मा ने मीडिया से बात करते एक बड़ा खुलासा किया। वकील का कहना है कि वो समझौता नहीं करेंगे। वकील साहब का कहना है, ''कोर्ट ने राजपाल जी से पूछा कि आपने समय-समय पर कहा है कि आप पैसा देना चाहते हैं, तो आप सेटलमेंट कर रहे हैं या नहीं?

तो राजपाल जी ने कहा कि अब समझौता नहीं करना चाहते, बहस करनी है। और फिर उसकी एप्लीकेशन दे दी। अब उसकी बहस होगी। कोर्ट ने 1 अप्रैल की तारीख दी है।'' अब देखने वाली बात होगी कि ये जिरह कहां तक पहुंचती है। राजपाल यादव ने कई इंटरव्यू में कहा है कि इस केस में उन्होने कोई पैसा नहीं लिया।

अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर इस वक्त मुश्किलों में हैं लेकिन फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शाहजहांपुर के रहने वाले राजपाल को जेल से निकलकर अपने परिवार के साथ शादी में शरीक होते हुए देखा गाया था। चेक बाउंस मामला कोर्ट में अभी लंबे चलने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: rajpal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X