5 करोड़ की धोखाधड़ी के लिये बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को जेल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता-पता-लापता के लिए 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। राजपाल ने अदालत से कहा था कि वो ये पैसे कारोबारी को लौटा देंगे लेकिन वो मुकर गए। इसके बाद दिल्ली के कारोबारी ने हाईकोर्ट में धोखाधड़ी की एक याचिका दायर की थी। कोर्ट इस मामले पर राजपाल से स्पष्टीकरण चाहती थी, लेकिन राजपाल यादव ने कोर्ट को कोई जानकारी नहीं दी थी। इससे नाराज कोर्ट ने राजपाल को जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि इस मामले में कल ही सुनवाई थी मगर राजपाल यादव अदालत नहीं पहुंचे। कोर्ट ने जब राजपाल यादव के वकील से पूछा कि राजपाल यादव कहां हैं और कोर्ट नहीं पहुंचे तो उनके वकील ने जबाब दिया कि वो यहीं हैं पर अदालत नहीं आ पाएंगे। उसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिये आज की तारीख तय की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव आज भी अदालत नहीं पहुंचे और इससे नाराज होकर अदालत ने पहली नजर में ही राजपाल को दोषी ठहरा दिया और 10 दिनों को लिए जेल भेज दिया।


Click it and Unblock the Notifications











