..................... Rajpal Yadav Released From Tihar Jail after deposting 1 and half crores in 9 crore cheque bounce case - Hindi Filmibeat

VIDEO: तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, भरी मीडिया में बोले- पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा...

Rajpal Yadav Released From Tihar Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राहत मिली है। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

Rajpal Yadav Released From Tihar Jail

1.5 करोड़ रुपये जमा करने पर मिली राहत

अदालत ने यह राहत तब दी जब राजपाल यादव ने शिकायतकर्ता पक्ष को ₹1.5 करोड़ की राशि जमा कराई। इसके बाद कोर्ट ने उनकी सजा पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें अस्थायी जमानत दे दी।

जेल से बाहर आकर कही ये बात

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से कहा, 'जो भी लीगल जानकारी लेनी हो, तो आप हमारे वकील साहब भास्कर उपाध्याय से पूछ सकते हैं। बाकी मैं जनरल बात ये कहना चाहूंगा कि मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में। पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं 200-250 फिल्में कर पाया। ये किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था, 2026 में मैं 200-250 फिल्में किए हुए हूं। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वो मेरे साथ था और साथ है। पिछले 10 साल में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां-वहां हाजिर रहा। आगे भी जहां-जहां आदेश होगा, मैं बिल्कुल हाजिर रहूंगा।'

18 मार्च तक की जमानत

यह जमानत 18 मार्च 2026 तक के लिए दी गई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगली सुनवाई के दिन उन्हें अदालत में पेश होना होगा।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला कई साल पुराना है। बताया जाता है कि एक लोन से जुड़ा विवाद हुआ था और उसी से जुड़े चेक बाउंस होने के कारण यह केस शुरू हुआ। अब उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read more about: rajpal yadav bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X