Rajpal Yadav Youtube Channel: 9 करोड़ के चेक बाउंस केस के बीच राजपाल यादव ने शुरु किया नया सफर
Rajpal Yadav Youtube Channel: राजपाल यादव हाल ही में जेल में थे और इस दौरान वो 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे थे। हालांकि अब वो बाहर हैं और कई सितारों ने उनकी मदद की है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक ऐलान करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो की मानें तो राजपाल यादव एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं और इसके लिए वो खुद का एक यूट्यूब चैनल लॉंच कर रहे हैं। 9 करोड़ के इस घोटाले वाले केस के बीच राजपाल यादव का ये फैसला हैरान करने वाला है। कुछ समय पहले से ही उनको लेकर पैसों की तंगी पर बात की जा रही है।
यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहे हैं राजपाल
यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान करते हुए राजपाल यादव ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होने इस वीडियो में कहा, ''हाय दोस्तों मैं हूं आपका राजपाल और बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस कर रहा हूं। बहुत दिनों से तैयारी कर रहा था एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए। वो घड़ी आ गई है और आपका आशीर्वाद चाहिए क्योंकि मेरा आज से यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम है राजपाल नवरंग यादव।
इस चैनल का मिशन बस यही है कि बच्चे बूढ़े नौजवान, सबको मनोरंजन एक समान। सबको स्वस्थ रहने के लिए खूब मनोरंजन मिले। ये चैनल आपका है और इसको एंजॉय कीजिए, खूब शेयर कीजिए और सब्सक्राइब कीजिए।'' राजपाल यादव का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कमेंट्स कर रहे हैं
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुबारक हो।'' एक ने लिखा, ''ढेर सारी शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''कोई रुचि नहीं है।'' एक ने लिखा, ''शुभकामनाएं, आपका यूट्यूब सफर मंगलमय हो।'' एक ने लिखा, ''मैं मिस्र से हूँ और मैं तुमसे प्यार करता हूँ।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications















