Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव को जेल ले जाते हुए पुलिस ने खदेड़ा, बीवी का रो रोकर बुरा हाल
Rajpal Yadav Jail Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है। चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश था के बाद उन्होंने जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस उन्हें जेल लेकर गई। जेल ले जाते हुए राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजपाल यादव चारों ओर से पुलिस से घिरे हुए हैं और पुलिस अधिकारी उन्हें खींचातान करते हुए जेल की ओर ले जा रहे हैं। इस दौरान कुछ मीडिया के लोग राजपाल यादव की बाइट लेना चाह रहे हैं लेकिन पुलिस वालों के रौब में राजपाल कुछ भी नहीं कर पा रहे है।
सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके तमाम फैंस और चाहने वाले उन्हें इस मुश्लिक घड़ी में सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि राजपाल यादव की पत्नी राधा भी इस मुश्किल दौर में काफी टूट चुकी हैं।
क्या है पूरा मामला
चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश था के बाद उन्होंने जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। राजपाल यादव को कुल 2.5 करोड़ रुपये भुगतान करना था। लेकिन वो समय सीमा में राशि जमा नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें सरेंडर करने का आदेश मिला था और इसी कारण से उन्होंने सरेंडर किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा था, 'सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता। सर यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त भी नहीं है। इस मुश्किल समय में मुझे खुद ही डील करना पड़ रहा है।'
राजपाल यादव ने सरेंडर सीमा बढ़ाने के लिए भी अर्जी दायर की थी। लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था- राजपाल यादव बॉम्बे में हैं। उन्हें सरेंडर करने के लिए 2 दिन का समय दिया गया था। अब नरमी दिखाने का कोई कारण नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











