राजपाल यादव ने शेयर किया सर्जरी का पूरा वीडियो, सीहर उठे लोग, बोले- लगा कि सिर में चींटी...

Rajpal Yadav Hair Transplant: आज के समय में भाग दौड़ बड़ी जिंदगी में लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है और ऐसे में लोगों को बालों के झड़ने की परेशानी भी काफी होती है। इसमें सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी शामिल है। इतना ही नहीं अब सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव का भी नाम शामिल है। एक वक्त था जब वह अपने बालों की परेशानी से काफी ज्यादा जूझ रहे थे। लेकिन अब उनकी परेशानी खत्म हो चुकी है और उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराकर अपने लुक में चार चांद लगा दिए हैं।
राजपाल यादव ने हेयर ट्रांसप्लांट कराकर एक नया हेयर स्टाइल लिया और अब एक्टर अपने घने बाल के साथ काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने हेयर ट्रांसप्लांट का एक एक्सपीरियंस भी साझा किया था और बताया था कि इसके प्रक्रिया में कितना दर्द होता है। बाल झड़ते हैं या नहीं इन सभी बातों पर एक्टर ने बात की थी।
अब राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह हेयर ट्रांसप्लांट करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के दौरान इसका पूरा प्रोसीजर भी दिखाया गया है और साथ ही साथ यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे हेयर ट्रांसप्लांट द्वारा ही शेयर किया गया है।
राजपाल यादव ने हेयर ट्रांसप्लांट का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था और बताया था कि इसमें थोड़ा दर्द होता है लेकिन मुझे बिल्कुल भी नहीं हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे चींटी मेरे सिर में घूम रही हो। जब मेरा ट्रीटमेंट हुआ तो मेरी शूटिंग भी शुरू हुई और मुझे सारे बाल कटवाने पड़े। मुझे डर था की असली लगे हुए बाल मुझ पर कैसे लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications