प्रसव के दौरान ही इस एक्टर की पहनी पत्नी की हो गई थी मौत, याद करते हुए कही ये बात?

सबको हंसाने वाले राजपाल यादव के दिल में कितना दुख है और उन्होने क्या क्या सहा है वो काफी चर्चा में हैं। इस वक्त उन्होने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और इस दौरान वो द लल्लनटॉप से बात कर रहे थे। राजपाल यादव ने अपनी पहली पत्नी का जिक्र भी किया और बताया कि उनका निधन कैसे हो गया था।
राजपाल यादव के फैंस भी उनके इस खुलासे से काफी हैरान हैं और लोगों का कहना है कि ये काफी बड़ा दुख है। राजपाल यादव ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बारे में बात की और कहा था कि प्रसव के दौरान उनका देहांत हो गया था और वो उनके परिवार के लिए काफी दुख की घड़ी थी।
राजपाल यादव ने बताया, ''कम उम्र में ही मेरे पिता ने मेरी शादी कर दी थी। मेरी पहली पत्नी, उसने हाल ही में एक बच्चे, एक बेटी को जन्म दिया और उनका देहांत हो गया। मुझे उससे अगले दिन मिलना था लेकिन तब मैं उसका शव अपने कंधों पर ले जा रहा था।
लेकिन मेरे परिवार, मेरी मां, मेरी भाभी को धन्यवाद, ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरी बेटी के पास उसकी मां नहीं है, वह बहुत प्यार से बड़ी हुई।'' राजपाल यादव का ये बयान अब सुर्खियों में है और लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
इस वक्त भी राजपाल यादव लगातार काम कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपनी फिल्मों के साथ लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे। हालांकि वो आने वाले समय में किस फिल्म में दिखेंगे ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications