सबको हंसाने वाले राजपाल यादव इस बार खुद रो पड़े, भतीजी को गले लगाकर बहाए आंसू, वीडियो हुआ वायरल
Rajpal Yadav viral video: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या कॉमेडी सीन नहीं, बल्कि उनका एक बेहद इमोशनल फैमिली मोमंट है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी भतीजी की विदाई के दौरान भावुक नजर आ रहे हैं।

शाहजहांपुर में हुई भतीजी की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई। राजपाल यादव अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए और हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शादी का माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन विदाई के वक्त माहौल भावुक हो गया।
विदाई के समय नहीं रोक पाए आंसू
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन की विदाई का समय आता है, राजपाल यादव अपनी भतीजी को गले लगाते हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वह खुद को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन भावनाएं छलक पड़ती हैं।
यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद खास और भावुक रहा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं।
मेहंदी में किया था जमकर डांस
दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले मेहंदी समारोह का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राजपाल यादव खुशी-खुशी डांस करते नजर आए। उन्होंने पूरे जोश के साथ परिवार के साथ जश्न मनाया। राजपाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पारिवारिक रिश्तों की मिसाल
फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव का यह इमोशनल रूप फैंस को काफी पसंद आया। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि असली जिंदगी में वह फैमिली पर्सन और सेंसिटिव इंसान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को 'मामा और भतीजी के मजबूत रिश्ते' की मिसाल बता रहे हैं।
हाल के दिनों में अभिनेता कुछ कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में थे। ऐसे में यह वीडियो उनके जीवन के एक सकारात्मक और भावनात्मक पहलू को सामने लाता है।


Click it and Unblock the Notifications











