बैंक लोन ना चुका पाने की वजह से राजपाल यादव की प्रॉपर्टी हुई जब्त, एक्टर के खिलाफ लिया गया एक्शन

Rajpal Yadav crore worth of property seized: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल यादव अपनी हंसी ठहाकों की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। जब भी राजपाल यादव का नाम दिमाग में भी आता है उनके मजेदार डायलॉग्स और उनके जोक्स फैन्स को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं हाल ही में राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो राजपाल यादव की प्रॉपर्टी को सीज कर दिया गया है।
दरअसल राजपाल यादव की यह खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आ रही है कि बैंक ने उनकी करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। एक्टर के समय पर रकम ना चुका पाने की वजह से इस जगह को सीज किया गया है।
सोर्स की माने तो राजपाल यादव ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स ब्रांच के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से काफी कर्ज लिया हुआ था। इसके बदले राजपाल यादव ने पिता नौरंग यादव के नाम की जमीन को बैंक के पास गारंटी के तौर पर रखा था, लेकिन रकम ना चुका पाने की वजह से एक्टर के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि राजपाल यादव की यह जमीन शाहजहांपुर के पॉश इलाके में है। समय पर रकम ना जमा हो पाने की वजह से मुंबई बैंक की ब्रांच 2 दिन पहले ही शाहजहांपुर आई थी और बेहद ही गोपनीय तरीके से एक्टर की इस प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया था।
कहा यह भी जा रहा है कि मुंबई की टीम ने इस जगह पर अपना ताला लगा दिया है। साथ ही उन्होंने एक बैनर भी लगाया है जहां 'बैंक की प्रॉपर्टी' लिखा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके अलावा राजपाल यादव पर भी बैंक सख्त कार्रवाई कर सकती है। माना जा रहा है कि अगर समय से पैसा नहीं जमा किया गया तो एक्टर को जेल भी जाना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications