राजपाल यादव जेल में, लेकिन घर में खुशियों का माहौल! ढोल-नगाड़े और शहनाईयों के बीच चल रही जोरों से तैयारियां
Rajpal Yadav jail news: कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं और उनके फैंस चाह रहे हैं कि वो जल्द से जल्द जेल से बाहर आ जाएं और कुछ ऐसी ही मंशा राजपाल यादव के परिवार की भी है। क्योंकि उनके परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है जो राजपाल यादव के बिना थोड़ी फीकी सी जान पड़ रही है।

दरअसल, राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी 19 फरवरी को तय है। घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और परिवार को उम्मीद है कि राजपाल इस खास मौके पर उनके साथ मौजूद रहेंगे।
चेक बाउंस मामले में कानूनी परेशानी
राजपाल यादव ने हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने करीब 9 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने की उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में जाना पड़ा। यह मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से रकम ली थी।
परिवार का पक्ष
परिवार का कहना है कि यह रकम निवेश के लिए ली गई थी, न कि कर्ज के तौर पर। राजपाल इस बात को कानूनी रूप से साबित करने की कोशिश कर रहे थे।
'घर में कोई उदासी नहीं'
मीडिया से बातचीत में श्रीपाल यादव ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें घर में मायूसी का माहौल होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियों में परिवार पूरी तरह व्यस्त हैं, ऐसे में उदासी की बात गलत है।
राजपाल की मौजूदगी है अहम
श्रीपाल ने भरोसा जताया कि राजपाल जल्द ही बाहर आएंगे और शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परिवार पूरे उत्साह के साथ इस शुभ अवसर का इंतजार कर रहा है। राजपाल की मौजूदगी इस समारोह के लिए बेहद खास है और सभी उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि शादी की खुशियां पूरे उत्सव के साथ मनाई जा सकें।


Click it and Unblock the Notifications











