..................... Rajpal Yadav Cheque bounce case, Rajpal Yadav emotional statement, said- i have no money sir - Hindi Filmibeat

मदद की मांगते रहे भीख, लेकिन नहीं मिला मददगार, तिहाड़ जेल में सरेंडर के बाद छलका राजपाल याजव का दर्द

राजपाल यादव ने जब से एक्टिंग की शुरुआत की है तब से वह हजारों-लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अपनी अलटिमेट कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने-जाने वाले एक्टर राजपाल यादव की जैसे ही यह खबर आई की उन्होंने खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है तब से ही सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। पहले तो फैन्स को समझ ही नहीं आया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ा, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह मामला 2.5 करोड़ रुपये का चेक बाउंस का केस है।

Rajpal Yadav

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को इस कीमत को चुकाने का समय दिया था, लेकिन समय सीमा के पार होने के बाद भी जब एक्टर रकम नहीं चुका पाए तब कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया था। राजपाल यादव फिलहाल तो तिहाड़ जेल में हैं। फिलहाल तो राजपाल यादव का सरेंडर करने से पहले एक आखिरी बयान सामने आया है जिसे सुनकर फैन्स इमोशनल हो गए।

मेरे पास कोई चारा नहीं है...

सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव पूरी तरह टूटे दिखे। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से और इंडस्ट्री से कुछ खास लोगों से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन बदले में सिर्फ निराशा ही हांसिल हुई। राजपाल यादव ने भारी मन से कहा कि सर क्या करूं ? मेरे पास पैसे नहीं हैं और ना ही कोई उपाय सूझ रहा है। यहां हम सब अकेले हैं। कोई भी किसी का दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही निपटना होगा।


क्या है विवाद

दरअसल यह पूरा मामला 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले का है जो कि सालों से कोर्ट में खिंच रहा था। राजपाल यादव कोर्ट से बार-बार गुहार लगा रहे थे कि कोर्ट उन्हें इस रकम को चुकाने का समय दे। कोर्ट ने राजपाल यादव की इस गुजारिश का मान रखा और उन्हें यह रकम चुकाने का समय भी दिया था, लेकिन फिर भी जब राजपाल यादव पैसे चुका पाने में कामयाब नहीं हो पाए तब दिल्ली कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश सुनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X