जल्द ही कर्ज मुक्त हो जाएंगे राजपाल यादव, मदद के लिए इस सितारों ने बढ़ाया हाथ, किसी ने दिए 1 Cr. तो किसी ने...
सबके चहेते एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुसीबत से घिरे हुए हैं। बता दें कि इन दिनों राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। चेक बाउंस केस की वजह से कोर्ट ने एक्टर को सरेंडर करने का आदेश दिया था। राजपाल यादव ने भी कोर्ट का आदेश का मान रखा और समय सीमा के अंदर ही सरेंडर कर दिया। राजपाल यादव का आखिरी बयान भी सामने आया था उन्होंने कोर्ट से कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की इसलिए वह सरेंडर कर रहे हैं।

Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
सोनू सूद ने किया सपोर्ट
राजपाल यादव की भावुक बातें सुन फैन्स भी इमोशनल हो गए। एक्टर की स्थिति देख सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि प्रतिभा की कमी नहीं है बस समय की मार है। सोनू सूद ने एक्टर को फिल्म भी ऑफर की साथ ही में उस फिल्म में देने वाले अमाउंट को उन्होंने पहले ही राजपाल यादव को देने को कहा है। सोनू ने कहा कि यह कोई एहसान नहीं बल्कि उनके लिए सम्मान है।
प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह दिया साथ
बता दें कि सोनू सूद के बाद अब प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से इंद्रजीत सिंह ने राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की बड़ी रकम उनकी आर्थिक मदद के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें राजपाल यादव की स्थिति के बारे में पता चला। वह एक महान कलाकार हैं। साथ ही वह अच्छे दोस्त भी हैं। उनके कठिन समय में हम सभी का यह फर्ज बनता है कि हम सभी मानवता के नाते उनकी मदद करें।
It breaks my heart to see a senior, immensely talented artist like Rajpal Yadav ji going through such a painful phase. He has given us countless smiles, laughter, and unforgettable moments. Today, he needs us.
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) February 10, 2026
As a fellow actor and as a human being, I am stepping forward to help…
गुरमीत चौधरी ने बढ़ाया मदद का हाथ
प्रोड्यूसर के बाद अब एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव के लिए एक लंबा पोस्ट किया है। जिसमें वह यह कहते हैं कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। जिस दौर से वह गुजर रहे हैं उसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। इंसानित होने के नाते मैं अपनी ओर से जितनी संभव कोशिश हो सकेगी उतनी उनकी मदद करूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











