करोड़ों की मदद के बाद भी नहीं मिली राहत! कोर्ट ने लगाई राजपाल यादव की फटकार, बोले- तुमको हमने...
चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की मदद तमाम फिल्म स्टार्स और प्रोड्यूसर्स ने की है। राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेशानुसार 9 करोड़ रुपये के कर्ज की वजह से तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर कर दिया था, लेकिन जेल जाने के बाद जब उनका आखिरी स्टेटमेंट आया कि किसी ने भी उनकी मदद नहीं की उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से भी मदद मांगी थी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की उसके बाद तमाम सितारों के मदद के हाथ बढ़ते नजर आए। वहीं बताया जा रहा है कि इतने पैसों से राजपाल यादव जेल से बाहर आ सकते हैं।

कोर्ट ने लगाई राजपाल यादव की फटकार
बताया जा रहा था कि आज यानी कि 12 फरवरी को उनकी बेल होने जा रही थी, लेकिन कोर्ट राजपाल यादव की बेल का फैसला सुनाती उससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव की बुरी फटकार लगाई है। दिल्ली कोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि वह क्यों अपनी सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं ? जबकि वह यह कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने पैसे उधार लिए थे। कोर्ट ने कहा कि आपने गुनाह कबूल किया था और कहा था कि पैसे चुकाओगे। अब सजा सुना दी तो अब सजा रोकने की बात कर रहे हो।
क्या कहा एक्टर के वकील ने
एक्टर के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह इस मामले को सैटल करना चाहते हैं। राजपाल यादव ने कोर्ट का मान रखने के लिए सरेंडर कर दिया था। जो उन्होंने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे उसमें से 3 करोड़ रुपये की रकम चुका दी गई है।
इसपर हाईकोर्ट ने कहा कि समझ ही नहीं आ रहा है कि बहस किस बात की हो रही है ? आपने पहले कहा था कि पैसों का भुगतान करेंगे। फिर आपने सालों तक पेमेंट नहीं किया। आपने आदेश की अवहेलना की थी जिस वजह से ही आपको सरेंडर करना पड़ा। आप अपना पिछला ऑर्डर देखो। कोर्ट ने नोटिस किया कि आप सेटेलमेंट की संभावनाएं देख रहो हो। मैं इसपर हस्तक्षेप करने की कोई वजह नहीं देखता हूं। आप मिडिएशन सेंटर गए वहां आपने भुगतान का वादा किया। आपको कम से कम 25 से 30 मौके दिए गए थे। अब आप इस केस को री-ओपन करना चाहते हो। आपने पैसे देने में देरी क्यों की ? मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून ही होता है।


Click it and Unblock the Notifications











