इस दिन जेल से छूट सकते हैं Rajpal Yadav, मैनेजर ने बताए वो नाम, जो एक्टर की किस्मत बदलने को हैं तैयार

Rajpal Yadav cheque bounce case: राजपाल यादव इस समय एक पुराने चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी परेशानी में हैं। करीब 9 करोड़ रुपये के बकाये से जुड़े इस केस में दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद उन्होंने सरेंडर किया और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

Rajpal Yadav cheque bounce case

पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके कोई खास दोस्त नहीं हैं, लेकिन अब मुश्किल वक्त में कई बड़े सितारे उनके सपोर्ट में सामने आए हैं।

बॉलीवुड का मिल रहा साथ

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी के अनुसार, कई कलाकारों ने मदद की पेशकश की है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे नाम उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। डेविड धवन, वरुण धवन और रतन जैन सहित कई दूसरे लोग भी कॉन्टैक्टर में हैं और मदद करने का भरोसा दे रहे हैं।

मैनेजर ने बताया कि आर्थिक मदद की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सभी का सपोर्ट मिलना बड़ी बात है। परिवार भी हिम्मत बनाए हुए है और उन्हें उम्मीद है कि राजपाल जल्द ही बाहर आ जाएंगे।

जमानत की सुनवाई का इंतजार

राजपाल यादव की जमानत पर जल्द सुनवाई होनी है। परिवार और करीबी लोगों को भरोसा है कि अदालत से राहत मिल सकती है। घर में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम भी आने वाले हैं, इसलिए सभी चाहते हैं कि वह उन मौकों पर मौजूद रहें।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और वह समय पर पैसे नहीं चुका पाए।

2018 में अदालत ने राजपाल और उनकी पत्नी को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया और छह महीने की सजा सुनाई। बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें बकाया रकम चुकाने का मौका दिया। हालांकि उन्होंने कुछ पैसे जमा किए, लेकिन पूरी रकम अभी भी बाकी है। इसके बाद अदालत ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया।

सितारों ने किया खुलकर सपोर्ट

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह राजपाल को अपनी फिल्म में काम देंगे और दूसरे मेकर्स से भी मदद की अपील की। गुरमीत चौधरी ने भी इंडस्ट्री से अपील की कि ऐसे समय में साथ देना चाहिए।

आगे की फिल्में

राजपाल यादव हाल ही में 'बेबी जॉन' में नजर आए थे। आने वाले समय में वह 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, कानूनी परेशानी के बीच राजपाल यादव को इंडस्ट्री का साथ मिल रहा है। अब सभी की नजरें उनकी जमानत के फैसले पर टिकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajpal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X