ब्रेकिंग न्यूज: अभिनेता राजपाल यादव को 6 महीने की जेल, चेक बाउंस मामले में पाए गए दोषी
अभिनेता राजपाल यादव एक बड़ी मूसीबत में फंस चुके है। बता दें कि उनको चेक बाउंस मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 6 महीने की सजा सुनाई है। बता दें कि इस मामले में राजपाल यादव को अदालत से 6 महीने की सजा तो सुनाई गई थी पर उनको तुरंत जमानत भी मिल गई है। जमानत के लिए उनको साढ़े तीन लाख के निजी मुचलके पर छोड़ दिया है।

अभिनेता और उनकी पत्नी राधा यादव और उनकी कंपनी के खिलाफ काफी समय से 7 चेक बाउंस का मामला चल रहा था। बता दें कि राजपाल यादव इस मामले मे आज अदालत में पेश हुए और अदालत ने 6 महीने की सजा का ऐलान कर दिया है।
हालांकि इस मामले मे उनको जेल नहीं जाना पड़ा और तुरंत जमानत भी मिल गई। इसके लिए अभिनेता को साढे तीन लाख रुपए का निजी मुचलका भरना पड़ा है।
गौरतलब हो कि अभिनेता के खिलाफ ये काफी समय से मामला चल रहा था जिसमे 15 अप्रैल को उनकी सुनवाई में 6 करोड़ रुएए की हेरा फेरी का मामला सामने आया था और दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनको इस मामले मे दोषी करार दिया था।
उसके बाद उनके खिलाफ आज ये फैसला सुनाया गया है। इस मामले को ज्यादा गंभीरता से अदालत ने नही लिया है और इस मामले मे राजपाल को काफी आराम देते हुए अदालत ने उनको सिर्फ 6 महीने की ही सजा सुनाई है।
बता दें कि उनकी और उनकी पत्नी राधा की कंपनी का नाम श्री नौ रंग गोदावरी इंटरटेंमेंट लिमिटेड है और इस कंपनी पर कर्ज ना चुका पाने के मामले में करोड़ो के हेर फेर की बात सामने आई थी।
दंडाधिकारी ने इस बात को बताते हुए कहा कि वो राजपाल यादव और उनकी पत्नी पर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है और उसके बाद उसको चुकाया भी नहीं गया है।
जिसमे ये दोनो लोग दोषी पाए गए है। बता दे कि राजपाल यादव को एक या दो नहीं बल्कि 7 मामलों में दोषी पाया गया है इसलिए अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए उनको 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
इस मामले की बात करें तो अभिनेता ने पैसो की मदद पीड़ित कंपनी से 2010 में ली थी और उसके बाद उनको चेक पर चेक बाउंस होते रहे थे।
फिलहाल अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग अता पता लापता में व्यस्त है। राजपाल यादव बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है और वो कमाल के कॉमेडियन भी है।


Click it and Unblock the Notifications











