अवॉर्ड शो कॉन्ट्रोवर्सी पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो दोनों मेरे छोटे भाई जैसे हैं उनके खिलाफ मैं...
Rajpal Yadav Support Saurabh Dwivedi and Zakir khan: अपनी हंसी मजाक से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजपाल यादव इन दिनों विवादों में फंसे नजर आ रहे हैं। बता दें कि चेक बाउंस केस की वजह से राजपाल यादव को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। राजपाल यादव फिलहाल तो जमानत पर जेल से बाहर हैं, लेकिन अभी भी उनका यह मामला निपटा नहीं है।

इसी केस के बीच राजपाल यादव को एक अवॉर्ड शो में देखा गया, लेकिन मंच पर उनके इस केस का मजाक बनाया वीडियो देखने के बाद राजपाल यादव के फैन्स ने होस्ट को जमकर खरीखोटी सुनाई इतना ही नहीं लोगों का यह भी कहना है कि जानबूझकर राजपाल यादव का मजाक उड़ाया गया है।
राजपाल यादव का सामने आया रिएक्शन
वहीं अब इसी सिलसिले में राजपाल यादव ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि- मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ दिनों पहले स्क्रीन अवॉर्ड में जाने का मौका मिला। मुझे वहां पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। वहां नाच, गाने जैसा माहौल था। शो में कई तरह के एक्ट चल रहे थे। जिसका मतलब लोगों का वहां सिर्फ मनोरंजन करवाना था। इसी दौरान एक एक्ट और भी किया गया जिसमें मैं खुद भी शामिल था।
यह बस एक नाटक था...
राजपाल यादव ने कहा कि इस एक्ट को करने के लिए मंच पर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मौजूद थे। इस एक्ट को करने का मतलब जो मौजूदा स्थिति है उसे हल्के में दिखाना था। एक्टर ने आगे कहा कि दुनिया में युद्ध और आर्थिक संकट चल रहे हैं ऐसे में आम आदमी पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। इस बात पर ही हमने एक छोटा नाटक किया था। जिससे दर्शकों को छोड़ी हंसी भी आए।
इन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं सुनूंगा
एक्टर ने आगे कहा कि कई बार फिल्मों में किए गए एक्ट दर्शकों तक सही तरह से नहीं पहुंच पाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई और होस्ट को निशाना बना दिया गया। सौरभ और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। उन्होंने पूरे ऑडिटोरियम में खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजवाईं। मैं इन दोनों को दिल से मानता हूं और इन दिनों के खिलाफ मैं कुछ भी गलत नहीं सुन पाऊंगा।


Click it and Unblock the Notifications











