राजपाल यादव- रुबीना दिलाइक की फिल्म 'अर्ध'का प्रीमियर इस दिन,मुंबई सिग्नल की यूनिक कहानी
राजपाल यादव, रुबीना दिलैक, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा स्टारर अर्ध एक ZEE5 पर रिलीज हो रही है। इसका प्रीमियर प्रीमियर 10 जून को होगा।इस फिल्म के साथ रुबीना दिलैक ने फिल्मों में अपनी शुरुआत की है तो वहीं दूसरी तरफ राजपाल यादव को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में फिल्म में पेश किया गया है।जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है, यह कहानी शोकेस करती है कि कैसे एक छोटे शहर का लड़का, शिवा (राजपाल यादव) एक महान थिएटर एक्टर होने के बावजूद सपनों के शहर मुंबई में एक एक्टर बनने के लिए संघर्ष करता है।
ऐसे में अब शहर में रहने, खाने और कमाने के लिए, वह अपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) की मदद से एक ट्रांसजेंडर (पार्वती) होने का दिखावा करता है और लोकल ट्रेनों और मुंबई के सिग्नल्स पर पैसे मांगता है। यह ड्रीम सिटी में एक सपने देखने वाले की कहानी है जो यह पता लगाने के लिए आगे बढ़ता है कि क्या वह अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा, या उसके सपने मुंबई के इस तेज-तर्रार जिंदगी के बीच कुचल दिए जाते हैं।

इस फिल्म का वॉयस-ओवर लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया है और गानों को सोनू निगम, अरमान मलिक, पलक मुच्छल, रेखा भारद्वाज, रुबीना दिलैक, दिव्या कुमार, पैरी जी और अमित मिश्रा द्वारा गाया गया हैं। इस फिल्म में कुल 6 गानें है जिसे फिल्म के लेखक और निर्देशक पलाश मुच्छल ने कंपोज किया हैं।
ज़ी5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा, "भारत के बहुभाषी स्टोरीटेलर के रूप में, हम नए जमाने के स्टोरीटेलर्स के साथ साझेदारी करके एंटरटेनमेंट को शामिल करने को पूरा फोकस उस पर करने में गर्व महसूस करते हैं, जिनके पास बताने के लिए अलग अलग और एंटरटेनिंग कहानियां हैं।
अर्ध एक अनोखी कहानी है जिसमें राजपाल यादव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में हैं और रुबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म हैं। कहानी सपनों के शहर में एक नया टर्न ले आती है और अर्ध के AVOD पर उपलब्ध होने के साथ, हमें विश्वास है कि यह फिल्म भारत और दुनिया भर के कई औऱ दर्शकों को पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











