..................... Rajpal Yadav 9 crore Cheque Bounce Case, High court denied bail, next hearing on Monday - Hindi Filmibeat

राजपाल यादव को कोर्ट से बड़ा झटका! नहीं मिली जमानत, अब इतने दिन और रहना होगा सलाखों के पीछे

बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुसीबत में फंसे हुए हैं। चेक बाउंस केस की वजह से राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल जाने से पहले कहा था कि उन्होंने सभी से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उनके इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद तमाम नामी हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद की। जिसमें सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान, गुरमीत चौधरी समेत तमाम कलाकार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव के पास कर्ज को निपटाने के पैसे हो चुके हैं, लेकिन क्या अब राजपाल यादव जेल से बाहर आ पाएंगे ?

Rajpal Yadav

नहीं मिली राजपाल यादव को जमानत

जहां तक उम्मीद थी कि आज यानी कि 12 फरवरी को एक्टर जेल से छूटकर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक्टर को जमानत नहीं मिली। चेक बाउंस केस की सुनवाई आज दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में एक्टर के वकील ने जमानत याचिका पर सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन राजपाल यादव की याचिका को टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव की इस केस में सुनवाई सोमवार को होगी।

कोर्ट ने लगाई लताड़

इतना ही नहीं कोर्ट ने राजपाल यादव की फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा- वह क्यों अपनी सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं ? जबकि वह यह कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने पैसे उधार लिए थे। कोर्ट ने कहा कि आपने गुनाह कबूल किया था और कहा था कि पैसे चुकाओगे। अब सजा सुना दी तो अब सजा रोकने की बात कर रहे हो। कोर्ट ने आगे कहा कि आपने पहले कहा था कि पैसों का भुगतान करेंगे। फिर आपने सालों तक पेमेंट नहीं किया। आपने आदेश की अवहेलना की थी जिस वजह से ही आपको सरेंडर करना पड़ा। आपको कम से कम 25 से 30 मौके दिए गए थे, लेकिन फिर भी आपकी तरह से कोई रिस्पांस नहीं आया था जिसकी वजह से ही आपको सरेंडर करने का आदेश सुनाया गया था।

Read more about: rajpal yadav trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X