2.0 का DHAMAKA: फिल्म के आखिरी सीन में मिला सीक्वल के कुट्टी 3.0 का फर्स्ट लुक
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 फैन्स को काफी पसंद आ रही है और अब खबर है कि फिल्म के आखिरी सीन में फैन्स को शंकर और रजनीकांत में एक तगड़ा सरप्राइज़ दिया है। पर इंटरनेट की दुनिया में आप ये सरप्राइज़ वाली बातें कब तक छिपा सकते हैंं। तो अब फिल्म का ये शानदार सरप्राइज़ बाहर आ चुका है।
दरअसल, जैसे ही फिल्म के आखिरी क्रेडिट्स आते हैंं, दर्शकों को झलक मिलती है रजनीकांत के किरदार चिट्टी रोबोट के 3.0 वर्जन की। अब इसकी खासियत क्या होगी और ये क्या करेगा ये तो 3.0 की स्क्रिप्ट तय हो जाने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसका नाम होगा कुट्टी। फिलहाल तो दर्शक कुट्टी के 3.0 लुक से ही खुश हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में शंंकर ने 2.0 सीक्वल, 3.0 के बारे में बात की थी। लेकिन उस दौरान उनकी बात को किसी ने इतना सीरियसली नहींं लिया था। लेकिन अब उन्होंने फिल्म के आखिरी सीन से ये साबित कर दिया है कि वो सीक्वल बनाने को लेकर सीरियस हैं। हालांकि सब कुछ निर्भर करेगा 2.0 की कमाई पर।
2.0 भव्य स्तर पर बनाई गई सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म है। इसकी कीमत 543 करोड़ है और ये विश्व की सबसे महंंगी फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंंबर पर है। जानिए हाल फिलहाल में किन सीक्वल की अफवाहें उड़ चुकी हैं और कुछ सही साबित हुई हैं -


Click it and Unblock the Notifications
