#ViralVideo: क्या सलमान...क्या सुलतान...देखिए रजनीकांत का 1st Day 1st Show
सलमान खान अगर सुपरस्टार हैं तो फिर रजनीकांत भगवान हैं। और जब भगवान खुद दर्शन देंगे तो भक्त अपने आपे में कहां रहेंगे। ऐसा ही कुछ नज़ारा आज रजनीकांत स्टारर कबाली में देखने को मिला।
फिल्म का पहला शो सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे - 4 बजे सुबह और उससे पहले फिल्म सुपरहिट हो, धमाकेदार हो, ब्लॉकबस्टर हो इसका भी फैन्स ने पूरा इंतज़ाम किया था पूजा हवन के साथ।
चेन्नई,बेंगलुरू और मुंबई समेत कई जगह पर पहला शो सुबह 3 बजे था। इससे पहले फैन्स ने जमकर जश्न बनाया। क्योंकि बात जब अन्ना की हो तो कोई भी हल्के में नहीं लेता। फैन्स ने भी नहीं लिया।
[#SamjheSalman: एक सुपरस्टार आया और धरा रह गया सुलतान!]
थियेटर के बाहर रात से लाइनें लग रहीं और जश्न होता रहा। स्टारडम का ऐसा नज़ारा भी आपको कहीं देखने के लिए नहीं मिलेगा, ना सलमान में ना शाहरूख में। वाकई अगर स्टारडम देखना हो तो यहां देखिए फैन्स कितने एक्साइटेड थे--->[कबाली के लिए कितने एक्साइटेड हैं फैन्स]
कबाली रजनीकांत की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का का इंतज़ार दर्शकों को किस बेसब्री से था, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म की प्री बुकिंग भी दो घंटे में ही फुल हो गई थी, और सारे टिकट बिक गए थे। चेन्नई और बेंगलुरू में तो कुछ कंपनियों ने 'कबाली' देखने के लिए अपने कर्मचारियों को शुक्रवार को छुट्टी दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications












