चेस्ट पेन के चलते रजनीकांत फिर अस्पताल पहुंचे

गौरतलब है कि रजनीकांत को पिछले शुक्रवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें खराब खाना खा लेने की वजह से पेट दर्द में शिकायत हुई थी लेकिन शनिवार को उनको ये कह कर छुट्टी दे दी गयी थी कि वो पूरी तरह से आराम करें। आपको बता दें कि रजनी की तबियत तब खराब हुई थी जब उन्होंने फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ चीज खा ली थी।
जिसके बाद से उनके पेट में दर्द हो रहा था। राणा फिल्म में रजनी एक साथ तीन रोल कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशित के एस रविकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूंटिंग रजनी की ही बेटी सौंदर्या के आकरे स्टूडियो में हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











