OUCH.. 'उड़ता पंजाब'.. 'सुल्तान' के बाद.. ये ब्लॉकबस्टर भी हो गई ऑनलाइन LEAK
ऐसा लगता है मानो फिल्मों का ऑनलाइन लीक हो जाना भी अब एक फैशन बन गया हो। शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सलमान खान की सुल्तान के बाद अब रजनीकांत की फिल्म कबाली भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कबाली की जो कॉपी सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन के लिए दी गई थी, वह लीक हो चुकी है।

सलमान खान की सुल्तान को भले ही इस लीक से कुछ ज्यादा नुकसान ना हुआ हो, लेकिन उड़ता पंजाब और ग्रेट ग्रैंड मस्ती को इससे काफी गहरा झटका लगा है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती तो पहले दिन ही 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी थी।
[सलमान नहीं थे पहली पसंद.. इस एक्टर ने 'सुल्तान' को किया था REJECT]
रिपोर्ट्स की मानें तो ऑनलाइन फिल्म कबाली की कई लिंक उपलब्ध हैं, जहां से लोग पाइरेटेड वर्जन देख सकते हैं। बता दें, सुपरस्टार रजनीकांत की यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
[''सलमान खान के सामने आते ही डॉयलोग भूल जाता था....'']
इस बारे में बार बार सवाल करने पर सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी ने कहा कि मैं खुद भी इन घटनाओं से काफी हतप्रभ हूं.. साथ ही उन्होंने कहा कि सुल्तान और कबाली जैसी सुपरस्टार फिल्मों को लीक से कोई नुकसान नहीं पहुंचता.. लेकिन यह छोटी बजट की फिल्मों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।


Click it and Unblock the Notifications