शाहरूख के लिए लकी साबित होंगे रजनी!

इसलिए उन्होंने अपने इस भगवान से इल्तजा की वो आने वाली फिल्म रॉ वन को अपना आशीर्वाद दें जिसे सुनकर रजनी ने तुरंत अपने इस भक्तको आशीष दे दिया और तो और वो उनके लिए फिल्म रॉ.वन में एक मेहमान भूमिका में भी दिखायी देगें।
वैसे भी पहले से ही कहा जा रहा था कि शाहरूख खान की फिल्म रॉ वन, रजनी के रोबोट की नकल है जिसका खंडन करने के लिए किंग खान ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म रॉ वन, रोबोट जैसी नहीं बल्कि रोबोट को समर्पित है। इसी बात को साबित करने के लिए रजनी को ही अपनी इस फिल्म में बुला लिया। शाहरूख ने रॉ वन को रजनीकांत को ही समर्पित है।
रजनीकांत रॉ वन के लिए हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियों में शूटिंग करेंगे। रजनी अपने सीन में अपनी फिल्मों के सुपरहिट डायलोग बोलेगें। फिल्म में करीना, शाहरूख की अभिनेत्री बनीं हैं और अर्जुन रामपाल खलनायक के रोल में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि तमिल का रोबोट, रॉवन के लिए लकी साबित होगा कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











