दक्षिण के स्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

खबर है कि रजनीकांत ने आने वाली फिल्म 'राणा' के मुहूर्त के मौके पर कुछ दूषित खाना खा लिया था, जिस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई। पहले पेट में दर्द हुआ और फिर उल्टियां भी।
जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने देख-रेख के लिए भर्ती कर लिया। डॉक्टरों का कहना है चिंता की कोई बात नहीं है, रजनीकांत को जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। राणा की शूटिंग का आज पहला दिन था, जब रजनीकांत की तबियत खराब हुई।


Click it and Unblock the Notifications











