रजनीकांत की बीमारी का कारण 'राणा' या बुरी लत

Rajnikanth
तमिल सुपर स्टार रजनीकांत को लोग उनके इलाके में भगवान का दर्जा देते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों के चहेते रजनी की हालत कुछ ठीक नहीं चल रही है। रजनी को मात्र 15 दिन के अंदर दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऱजनी को जब पहली बार अस्पताल ले जाया गया था तो उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी। लेकिन दूसरी बार जब उन्हें भर्ती कराया गया तो उनको चेस्ट पेन हुआ था।

लेकिन आपको बता दें जो खबरे आ रही है उससे ये पता चलता है कि रजनीकांत इन दिनों काफी परेशान है वो पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। रजनीकांत के लीवर में कुछ परेशानी बताई जा रही है। इससे पहले उन्हें सीने में कुछ समस्या थी जिसके चलते उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। लेकिन फिलहाल उनका पाचन तंत्र इस समय गड़बड़ चल रहा है जिसको ठीक करने के लिए डाक्टर ने उनकी छोटी सी सर्जरी भी की है।

आपको बता दें कि रजनीकांत इन दिनों राणा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वो एक साथ तीन किरदार निभा रहे हैं। रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए करीब 15 किलो वजन घटाया है। रजनीकांत की उम्र इस समय 61 साल है, जिसके चलते उनका वजन घटाना उनके लिए भारी साबित होता दिख रहा है। इसके अलावा रजीनकांत को लोग चेन स्मोकर और शराब का शौकिन बताते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन कारणों के चलते रजनीकांत को परेशानियां हो रही है।

फिलहाल रजनीकांत की हालत स्थिर है, वो अभी भी चेन्नई के रामचंद्र अस्पताल में भर्ती है उनका परिवार उनके साथ है। जहां उनके परिवार वाले और डाक्टर उनके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं उनके लाखों-करोड़ो लोग उनके जल्द सेहतंमद होने की ऊपरवाले से दुआ मांग रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X