LEAKED: रिलीज़ होने के साथ ही लीक हो गया 2.0 का पहला सीन, थियेटर में सीटियां और तालियां

अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 रिलीज़ हो चुकी है और जैसे जैसे फिल्म का पहला शो खत्म हो रहा है, फिल्म को लेकर काफी डीटेल्स बाहर आ रही हैंं। फिल्म का पहला शो साउथ के कई शहरों में सुबह 4 बजे से ही था। जैसे ही फिल्म स्क्रीन पर दर्शकों ने सुपरस्टार रजनी लिखा देखा उनका उत्साह तभी से बढ़ गया।

अब खबर है कि कई जगह, रजनीकांत के एंट्री सीन को स्क्रीन पर 3 मिनट के लिए रोक दिया गया जिससे कि मीडिया और फैन्स इसे जश्न की तरह मना सकें। फैन्स ने इस खुशी में काफी हल्ला मचाया और तीन मिनट तक स्क्रीन पर रजनीकांत छाए रहे। इसके बाद ही फिल्म आगे बढ़ाई गई।

rajnikanth-entry-scene-in-2-0-paused-3-minutes-to-celebrate-thalaaivaa

लेकिन दुख की बात ये है कि कई सिनेमाघरों में सुरक्षा व्यवस्था कम होने के कारण फैन्स ने फिल्म से काफी तस्वीरेंं लीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फिल्म से रजनीकांत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं जो हम आपको नहीं दिखाना चाहेंगे। पर दु:खद ये है कि फिल्म कितना भी पाईरेसी के खिलाफ लड़ ले लेकिन सब कुछ नहीं रोक सकता है।

बात करेंं फिल्म की ओपनिंग की तो शुरूआती रिपोर्ट्स काफी अच्छी हैं और माना जा रहा है कि शंकर की ये फिल्म इस साल की टॉप 10 ऑक्यूपेंसी वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X