#JustIn: 2017 का सबसे बड़ा क्लैश...अक्षय VS आमिर हुआ कैंसिल!
अक्षय कुमार - रजनीकांत, आमिर खान और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले थे और दीवाली 2017 पर दोनों के बीच घमासान होना तय था। एक फिल्म पोस्टपोन हो गई अब देखना है कि किसका दीवाला निकलेगा!
2017 का सबसे बड़ा महाक्लैश इस दीवाली होने जा रहा था। तीन सुपरस्टार्स अक्षय कुमार - आमिर खान और अजय देवगन स्क्रीन पर भिड़ने वाले थे। लेकिन अब ये क्लैश कैंसिल हो चुका है।
गौरतलब है कि रजनीकांत - अक्षय कुमार स्टारर 2.0, अजय देवगन स्टारर गोलमाल अगेन और आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार एक साथ दीवाली पर रिलीज़ हो रही थी।

लेकिन अब अक्षय कुमार और रजनीकांत की रोबोट सीक्वल यानि कि 2.0 ने इस क्लैश से पीछे हटते हुए अपनी फिल्म आगे कर दी है। हालांकि अजय देवगन और आमिर खान अभी भी क्लैश करते नज़र आएंगे।
गौरतलब है कि आमिर खान अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली पर अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के साथ रिलीज़ करने वाले थे। अब 2.0 रोबोट का सीक्वल है और 350 करोड़ की फिल्म है।
वहीं आमिर खान ब्लॉकबस्टर खान हैं। जब वो 70 करोड़ की दंगल को 350 करोड़ पहुंचा सकते हैं तो सोचिए सीक्रेट सुपरस्टार में उनका लंबा सा कैमियो क्या गुल खिलाएगा।
वैसे भी अक्षय कुमार हों, अजय देवगन हों या फिर सलमान खान, दीवाली पर आजतक सबका दीवाला निकल चुका है। वहीं आमिर के लिए ये दीवाली डेब्यू होगा। जानिए अब तक का दीवाली स्कोर कार्ड


Click it and Unblock the Notifications