BREAKING: अक्षय कुमार - रजनीकांत की 2.0 का टीज़र, नहीं देखा तो मत देखिएगा
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म जब से बन रही है तब से किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहती है। और अब फिल्म का टीज़र लीक हो गया है।
फिल्म का टीज़र अब से कुछ हफ्तों में आधिकारिक तौर से एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज़ किया जाना था लेकिन पता नहीं कैसे ये लीक भी हुआ और वायरल भी हो गया है।

हालांकि फैन्स ने गुज़ारिश की है कि इसे नहीं देखें। लेकिन फिर भी ये वीडियो वायरल हो चुका है। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या काफी हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है। फिल्म को लेकर सारे एहतियात बरते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म में काफी वीएफएक्स का काम बचा था जिसके चलते, फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया।
अभी भी फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हो पा रही है। ऐसे में फिल्म का टीज़र लीक हो जाने से फैन्स हैरान हुए और फिल्म की टीम काफी दुखी हुई।
गौरतलब है कि हाल ही में कई फिल्में हैं जिन्हें लीक ने परेशान किया -


Click it and Unblock the Notifications
