2.0 को झटका : रिलीज़ होने के 8 घंटे बाद HD क्वालिटी में LEAK हुई रजनीकांंत - अक्षय कुमार की फिल्म
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को आते ही झटका लग चुका है। रिलीज़ होने के 7 - 8 घंटों के अंदर ही फिल्म तमिल रॉकर्स नाम की एक वेबसाइट पर HD प्रिंट में उपलब्ध थी। वो भी पूरी की पूरी फिल्म। दुखी करने वाली बात ये है कि डायरेक्टर शंकर और 2.0 की पूरी टीम को इस बात की पूरी आशंका थी इसलिए पहले से एहतियात बरता गया था।
ढेर सारी वेबसाइट्स को पहले से ही ब्लॉक करवा दिया गया था ताकि फिल्म को कोई नुकसान ना पहुंचे। इतना ख्याल रखने के बावजूद पूरी फिल्म लीक हो गई। वहीं हर कोई इस लीक प्रिंट की कॉपी देख कर हैरान है क्योंकि इसकी क्वालिटी बेहतरीन है। ये लीक, मद्रास हाईकोर्ट के 12 हज़ार वेबसाइट्स बैन करने के बावजूद हो गया।

साईबर पुलिस की मदद से वो सारे Url हटा दिए गए हैं जिनकी मदद से फिल्म ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती थी। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि उन्हें ऐसा कोई भी लिंक मिले तो फौरन रिपोर्ट करें। गौरतलब है कि पिछले कई बार से कई बड़ी फिल्में ऑनलाइन पाईरेसी का शिकार हुई हैं और फिलहाल इनका कोई समाधान दिखाई नहीं देता है।
गौरतलब है कि फिल्म का टीज़र फिल्म का टीज़र आधिकारिक तौर से एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज़ किया जाना था लेकिन पता नहीं कैसे ये लीक भी हुआ और वायरल भी हो गया था।
हालांकि फैन्स ने गुज़ारिश की थी कि इसे नहीं देखें। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या काफी हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है। इसी के बाद से फिल्म को लेकर सारे एहतियात बरते गए थे।
गौरतलब है कि कई फिल्में हैं जिन्हें लीक ने परेशान किया -


Click it and Unblock the Notifications











