सिंगापुर पहुंचे रजनी ने किया चाहनेवालों से वापस आने का वादा

भगवान का दर्जा प्राप्त सिने अभिनेता रजनीकांत की हालत फिलहाल स्थिर हैं, वो पिछले एक महीने से गंभीर बीमारियों की चपटे में हैं। लेकिन उनके परिवार वाले और डाक्टरों से मिल रही प्रतिक्रियाओं से तो ये ही लगता है कि वो बहुत जल्द ठीक हो जायेगें। 61 साल के स्टार रजनीकांत के लिए इस समय चेन्नई समेत पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है, हर किसी की ये ही तमन्ना है कि उनका कलाकार पहले की तरह सेहतमंद होकर उनके बीच आ जाये।
आपको बता दें कि रजनीकांत इन दिनों राणा की शूटिंग में व्यस्त थे, इस फिल्म में वो तिहरी भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं।फिलहाल तो उनकी बीमारी के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











