रजनी ने छोड़ा 'गजनी' का साथ, नहीं बनेंगे आइटम बॉय

कुछ समय पहले खबर आई थी कि रजनीकांत आमिर की फिल्म धूम 3 में शायद निगेटिव किरदार निभाएंगे लेकिन बाद में ये खबर भी सिर्फ एक अफवाह निकली। उसके बाद आमिर की फिल्म तलाश में रजनी द्वारा आइटम सांग करने की खबर आई। इस आइटम सांग के बारे में बताया गया कि इस एक आइटम सांग के लिए रजनी को 15 करोड़ रुपये कीमत ले रह हैं।
साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि इस गाने की शूटिंग 200 देशों में चुनी गए 50 अलग अलग जगहों पर इस गाने की शूटिंग होगी। लेकिन रजनी के करीबा दोस्तों ने बताया कि यह सब गलत है रजनी कोई आइटम सांग नहीं करने जा रहे हैं वो फिल्हाल अपनी आने वाली फिल्म कोच्चेदाइयां की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ज्ञात हो कि कोचेदाइयां का निर्देशन रजनी की बेटी सौन्दर्य रजनीकांत कर रही हैं। और वो इस फिल्म को रजनी के जन्मदिन 12 दिसम्बर को रिलीद करने की सोच रही हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन लंदन, हांग कांग और लॉस एंजेल्स में चल रहा है। रजनी इस फिल्म को एक साथ सभी भाषाओं में रिलीज करेंगे।
फिल्हाल आमिर की फिल्म तलाश के रिलीज डेट 30 नवंबर बताई जा रही है। आमिर के टीवी शो सत्यमेव जयते के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। इस फिल्म में आमिर के साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











