रजनीकांत, कमल हासन और मणिरत्नम की तिकडी
रजनीकांत और कमल हासन जहां दक्षिण भारत के सुपर स्टार माने जाते हैं, वहीं मणिरत्नम की गिनती भी सबसे प्रतिभाशाली निर्देशक के रुप में होती है. यदि तीनो एक साथ एक ही फिल्म का निर्माण करें तो समझा जा सकता है कि यह फिल्म किस तरह की धूम मचायेगी.
हालांकि मणिरत्नम के साथ रजनीकांत ने दलपथि और कमल हासन ने नायकन में काम किया है. इसके अलावा रजनीकांत और हासन ने भी एक फिल्म पथिनारुव्यथिनिल (1997) में साथ में काम किया है. लेकिन यह पहला अवसर होगा जब तीनों एक साथ एक ही फिल्म में होंगे.
बताया जाता है कि यह फिल्म 100 करोड के बजट से तैयार होगी और फिल्म में मणिरत्नम निर्देशक की कमान संभालेंगे. यदि फिल्म बनी तो मणिरत्नम के निर्देशन में रजनीकांत और कमल हासन को अभिनय करते देखना वाकई किसी इतिहास से कम नहीं होगा.


Click it and Unblock the Notifications