'पा' देख कर रो पड़े रजनीकांत
तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत ने चेन्नई उनके लिए आयोजित एक स्पेशल स्क्रीनिंग में में अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिल कर 'पा' देखी। 'पा' देख कर रजनीकाँत आँसुओं में डूब गए।
अमिताभ की अदाकारी से अभिभूत रजनीकांत ने कहा कि वाकई अमिताभ जैसा कोई दूसरा अभिनेता नहीं है। उन्होने कहा कि वह बहुतेरी हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्में देख चुके हैं लेकिन अभिनय की ऐसी उँचाई नहीं देखी।
रजनीकाँत ने 80 के दौर में अमिताभ के साथ अंधा कानून और गिरफ्तार फिल्में की थीं। रजनीकाँत कहते हैं कि अमिताभ ने पा में जो किरदार निभाया है वह कोई और नहीं कर सकता था। इस फिल्म को देखने के बाद रजनीकाँत अमिताभ को जितना पसंद करते थे, उससे हजार गुना और ज्यादा पसंद करने लगे हैं।
रजनीकात कहते हैं कि यह सिर्फ मेरी प्रशंससा नहीं है बल्कि अमित जी का प्रशंसक तो पूरा देश है और मैं भी उनके फैन्स की लंबी लिस्ट में एक छोटा सा नाम हूँ।


Click it and Unblock the Notifications











