रजनीकांत पर आधारित पुस्तक डिजीटल में

'विक्षिप्त विचित्र' नामक पुस्तक तीन वर्ष पूर्व प्रकाशित हुई थी। अब इसे सीडी और कैसेट के रूप में बाजार में उतारा जाएगा। इससे पहले पुस्तक के अंश प्रमुख कन्नड़ समाचार पत्र 'विजय कर्नाटक' में भी प्रकाशित हो चुके हैं।
पुस्तक का डिजीटल संस्करण तुलसी राम वेलू जारी करेंगे। उन्होंने कहा, "हमारी कंपनी लाहिड़ी ओडियो रजनीकांत के जीवन पर आधारित पुस्तक का डिजीटल संस्करण ला रही है। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है।"
वेलू ने कहा कि पुस्तक का सीडी एलबम 'लाहिड़ी विजन' के बैनर तले आएगा।


Click it and Unblock the Notifications