राजनीति में महाभारत के किरदार हैं : प्रकाश झा
पढ़े : लाइफस्टाइल के बारे में
इसके पहले दामुल और अपहरण जैसी संजीदा फिल्में बनाने वाले झा ने राजनीति की कहानी पर पांच साल काम किया है। उन्होंने कहा मेरा कोई किरदार देश के किसी जीवित या मृत नेता के किरदार से नहीं लिया गया है। यह सब महाभारत के किरदार से लिए हुए हैं।
झा को लगता है कि राजनीति भारतीयों की रगों में दौड़ती है। उन्होंने कहा पति-पत्नी के रिश्ते में, परिवारों में और यहां तक कि चाय की दुकानों में भी राजनीति है। जान-बूझकर या अंजाने में, हर तरफ राजनीति है।
देखें : राजनीति की तस्वीरें
फिल्म के अभिनेता रणवीर कपूर ने फिल्म में काम करना इसलिए स्वीकार किया क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहते थे। रणवीर ने कहा मैं नहीं सोचता कि मैं राजनीति में प्रवेश करने के लायक हूं। मुझे अभिनय करना ही पसंद है। मैं पर्दे पर राजनेता की भूमिका निभा सकता हूं।
दूसरी ओर फिल्म के किरदार मनोज वाजपेई का मानना है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए ही पैदा हुए। बकौल मनोज मुझे राजनीति में बहुत रुचि है और अगर मैं अखबार न पढ़ूं, तो मेरा दिन खाली जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












