पूरे साल छाए रहे राजकुमार राव..जीता बेस्ट एक्टर स्क्रीन अवार्ड..शानदार
Recommended Video

राजकुमार राव के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। इस वर्सटाइल एक्टर को इस साल स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में क्रिटिक च्वाइस बेस्ट एक्टर अवार्ड न्यूटन के लिए दिया गया। राजकुमार के लिए ये अवार्ड शो इसलिए भी खास रहा क्योंकि बेस्ट एक्टर के अलावा के उन्हें बरेली की बर्फी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग किरदार का अवार्ड मिला।
इस मौके पर राजकुमार राव ने कहा कि "मैं न्यूटन के डायरेक्टर अमित मसुरकर, प्रोड्यूसर आनंद एल राय और मनीष मुंद्रा को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि उनके सपोर्ट के बिना ये फिल्म बनना संभव नहीं था।"

राजकुमार राव ने इस साल तीन बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसमें ट्रैप्ड, बहन होगी तेरी, बरेली की बर्फी, शादी में जरुर आना, न्युटन है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये साल राजकुमार राव का है। फिल्म के अलावा राजकुमरा राव ALTBalaji की आने वाली वेब सीरिज बोस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुछ समय पहले भी राजकुमार राव को एशिया पैसिफिक बेस्ट एक्टर स्क्रीन अवार्ड जीता था। राजकुमार राव पहले भी
नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं और लगातार एक के बाद एक शानदार फिल्में कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











